पटना, दिसम्बर 29 -- नए साल के पहले दिन एक जनवरी को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी रहेगी। ऐसी जगहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पटना रेलवे जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, पटना साहिब गुरुद्वारा समेत कई धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। हर धार्मिक स्थलों पर पुलिस की दो गाड़ियां रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। शहरी क्षेत्र में गांधी मैदान स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से इसकी निगरानी होगी। पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर में अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसीलिए अभी से ही बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग जाने का रास्ता बनाया जा रहा है। यहां जीपीओ गोलंबर से महावीर मंदिर तक सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.