पीलीभीत, जनवरी 2 -- कलीनगर। नए साल पर पर चूका बीच पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। बाइफरकेशन पर भी नहरों का जाल देखने के लिए लोग पहुंचे। लोगों ने वहां खानपान के साथ नए साल का लुत्फ लिया। देर शाम तक दोनों स्थानों पर भीड़ बनी रही। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में मौजूद चूका बीच सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। नए साल बीच पर बनी हट और सफारी बुक कराने के लिए महोफ गेट और मुस्तफाबाद में सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरु हो गया। लंबी लाइन में लगकर सैलानियों ने यहां से सफारी गाड़ी और हट बुक किए। सफारी से चूका बीच पहुंच कर नए साल के पहले दिन का आनंद लिया। बाइफरकेशन पर भी देर शाम तक लोग मौजूद रहे। यहां से निकली हदोई ब्रांच, खीरी ब्रांच और डैम जाने वाली नहरों का जाल देखा। शारदा सागर डैम, खारजा गेट और सात झाल पर भी भीड़ बनी रही। जान जोखिम में डाल...