रामनगर, जनवरी 1 -- रामनगर। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को गर्जिया मंदिर और हनुमान धाम में हजारों की तादाद में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं। हनुमान धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष पर हनुमान धाम में करीब 40 से 50 हजार भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए। गुरुवार सुबह 10 बजे से सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। नववर्ष के अवसर पर हनुमान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय, अशोक बंसल, सतनाम सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रेम जैन, राजेश अग्रवाल, देवेश भाटिया, पुनीत शंकर अग्रवाल, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं गर्जिया मंदिर में भी सुबह से ही लाइनें लगी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.