आगरा, जनवरी 2 -- नववर्ष पर रवि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर हॉस्पिटल में एक साथ छह स्वस्थ नवजात शिशुओं का जन्म हुआ। आईवीएफ पद्धति से जन्मे इन नन्हे मेहमानों ने लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के जीवन में खुशियां बिखेरीं। एक दंपति ने 15 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यहां पहली बार सफलता प्राप्त की। अस्पताल में माता-पिता, डॉक्टरों व स्टाफ के बीच उत्सव का माहौल रहा। डॉ. रजनी पचौरी ने कहा कि उन्नत तकनीक व समर्पित टीम की बदौलत यह सब संभव होता है। डॉ. पल्लवी, डॉ. अर्चना एवं डॉ. आकृति ने सभी नवजातों व अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...