बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। नए साल के स्वागत में शहर उत्सवमय माहौल में डूब गया है। नया साल आने में चंद दिन बाकी है और सड़कों पर अभी से चहल-पहल बढ़ गई है। चौराहों पर फूलों की दुकानें सजने लगी हैं, जबकि होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों में जोर-शोर से सजावट का कार्य चल रहा है। लोग इस मौके को यादगार बनाने के लिए अभी से ही खरीदारी और आयोजन की तैयारियां कर रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों जैसे- फौव्वारा चौक, रोडवेज बस स्टैंड और कंपनीबाग पर फूलों की दुकानों ने बाजार सजाया है। गुलाब, गेंदे और चमेली जैसे रंग-बिरंगे फूलों से सजी ये दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। स्थानीय फूल विक्रेता रामू यादव बताते हैं कि इस बार ऑर्डर पहले से ही दोगुने हैं। लोग फूलों के गुलदस्ते और सजावटी आइटम्स के लिए आ रहे हैं। इसी तरह, जनता होटल, गांधीनगर और शालीमार मार्केट जैसी जगहों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.