सीवान, जनवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल के स्वागत के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजे से पहले ही लोग मौज-मस्ती के इरादे से अपने-अपने घरों से निकल पड़े। जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए, पूरे शहर में नए साल के आगमन की खुशियां झलकने लगी। आतिशबाजी, गीत-संगीत व एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। युवा वर्ग से लेकर परिवार के साथ निकले लोग, सभी के चेहरे पर उमंग व उत्साह साफ नजर आ रहा था। बहरहाल, शहर समेत पूरे जिले में नव वर्ष का उल्लास व उमंग चरम पर रहा। क्या बच्चे और क्या नौजवान व बुर्जुग, यहां तक कि युवतियां व महिलाएं भी नव वर्ष के जश्न में पूरी तरह से रमी रहीं। नव वर्ष के दस्तक देने से पूर्व घड़ी की सूई जैसे ही 12 पर बुधवार की देर रात पहुंची, हर तरफ पटाखे की शोर गूंजने लगी, जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.