सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैसे-जैसे 2025 समाप्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नए साल के अभिनंदन की गूंज तेज होती जा रही है। कहीं पूजा-पाठ तो कहीं हंसी-ठिठोली के साथ साल के पहले दिन का स्वागत करने में लोग अभी से ही जुट गए हैं। शहर के शुक्ल टोली हनुमान मंदिर में 31 दिसंबर को शुरू होने वाले श्रीरामचरितमानस नवाहृ पाठ का समापन भी एक जनवरी को होगा। इधर, नए साल को लेकर बाजार का रंग भी चटख होते जा रहा है। पिकनिक स्पॉट के साथ ही मंदिर व पार्क उद्यान भी सजने-संवरने लगे हैं। वैसे तो जिले में सरयू नदी के दियारा व पड़ोस में थावे दुर्गा मंदिर परिसर लोग काफी संख्या में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचेंगे, लेकिन शहर का राजेन्द्र उद्यान नए साल के पहले दिन सबसे अधिक गुलजार रहेगा। उद्यान के बीचों बीच बनाए गए रंगीन फव्वारा के बीच एक...