सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- सहारनपुर के लिए नए साल की शुरुआत एक बड़ी सौगात के साथ होने जा रही है। जी हां, सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) नए साल के शुरु में अपनी पहली टाउनशिप का श्रीगणेश करने जा रहा है। हालांकि अफसर इस साल के आखिरी एक दो दिन में ही उदघाटन कर लिए जाने को तैयारियां कर रहे है लेकिन रेरा पंजीकरण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम फाइनल होने में लग रहे समय से जानकार, नए साल के शुरु में ही उदघाटन होने की बात कह रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ या फिर सरकार का कोई बड़ा ओहदेदार इसमें शामिल हो सकता है, जिससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है। यह बहुप्रतीक्षित टाउनशिप दिल्ली रोड पर विकसित की जा रही है, जिसे आधुनिक शहरी नियोजन का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। टाउनशिप का पहला फेज करीब 37 हेक्टेयर भूमि में वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.