नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नए साल को धूमधाम से सेलिब्रेट करना हर किसी को पसंद होता है और लोग इसके लिए काफी प्लानिंग भी करते हैं। अगर आप नए साल पर कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा ठहर जाइये। हम ये नहीं कह रहे कि आप घूमने ना जाएं लेकिन नए साल के पहले वीकेंड पर ट्रैवल प्लान बनाना आपका मूड खराब कर सकता है। ज्यादातर लोग नए साल का जश्न मनाने पहाड़ों पर या फिर बर्फीली वादियों में निकल जाते हैं, ऐसे में उन जगहों पर भयंकर भीड़ हो जाती है और हर चीज का किराया भी दोगुना हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं कौन सी जगहों पर अभी घूमने जाना महंगा पड़ सकता है।राजस्थान में कहां- जयपुर- जयपुर सुंदर पर्यटन स्थल है लेकिन इस वक्त हर कोई गुलाबी नगरी घूमने जा रहा है। जयपुर जाएंगे तो आपको खूब भीड़ मिलेगी और पैसा भी ज्यादा लगेगा। इन दिनों जयपुर में होटल के दाम ...