भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नए साल के पहले दिन ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलज अस्पताल ( जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 90 प्रतिशत तक कमी आ गई। जेएलएनएमसीएच के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 2000 से 2200 मरीजों का इलाज होता है। लेकिन गुरुवार को ओपीडी में महज 268 मरीज ही इलाज को पहुंचे। इनमें से 210 नए मरीज तो 58 पुराने मरीज रहे। पांच विभागों के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या दहाई से भी कम रही। मनोरोग की ओपीडी में छह, ईएनटी की ओपीडी में आठ, पीएमआर की ओपीडी में चार व डायबिटीज ओपीडी एक मरीज इलाज को पहुंचे। वहीं पीएसएम व टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में 12-12, शिशु रोग ओपीडी में 15, स्किन ओपीडी में 22, नेत्र रोग ओपीडी में 16, दंत ओपीडी में 13, स्त्री रोग एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.