औरंगाबाद, जनवरी 1 -- बिहार के औरंगाबाद में नया साल एक परिवार के लिए कहर बनकर आया। परिवार के कमाऊ सदस्य की गला रेत कर हत्या करदी गयी। जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के किनारे एक गड्ढे में युवक का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रमेश सिंह के 41 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह उर्फ मिरिंडा के रूप में हुई है। अहले सुबह घर के समीप गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सड़क जाम का भी प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, सीओ और बारुण थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.