नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- साल 2025 अब बीतने में कुछ ही दिन बाकी है और जल्द ही नए साल यानी 2026 की शुरुआत होने वाली है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल कई मायनों में लाभकारी साबित हो। इसलिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे वर्ष पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कार्य बताएंगे जिन्हें नए साल के पहले दिन बिल्कुल नहीं करना चाहते हैं। न पहने ये कपड़े साल के पहले दिन फटे, पुराने, काले रंग के कपड़े या किसी से उधार लिए कपड़े न पहने, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने पर लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं और दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है। कुछ लोग थोड़े नेगेटिव किस्म के होते हैं। साल भर किसी ना किसी बात को ले कर उनका रोना-धोना चलता ही रहता है। अब अगर आपका मिजाज भी कुछ ऐसा ही है तो कम स...