नई दिल्ली, जनवरी 1 -- उत्तर कोरिया के तानाशाह ने राजधानी प्योंगयांग में नव वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे एक समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में उनके साथ उत्तराधिकारी मानी जाने वाली उनकी बेटी जू ए भी मौजूद रहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस समारोह में जमकर आतिशबाजी हुई और पूरा समारोह देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा। केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी ने भी लोगों का अभिवादन किया और बच्चों को गले लगाया। इसके बाद वह अपने पिता के हाथ को थामे हुई बैठी रहीं। इस समारोह में आए लोगों को किम जोंग ने संबोधित भी किया। तानाशाह ने अपने संबोधन में उत्तर कोरियाई जनता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2025 में देश में बहुत बड़े परिवर्तन देखने को मिले। देश की एकजुटता र जोर देते हुए किम ने कहा कि 2026 की शुरुआत में प्रस्तावित कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.