सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- नववर्ष 2026 के मौके पर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नए साल के जश्न में हुड़दंग या शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने पर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। इसी क्रम में पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न होटल और रेस्तरां में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना पहचान पत्र (आईडी) के किसी भी व्यक्ति को कमरे में न ठहरने दिया जाए। इसके साथ ही यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में रुके या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। प्रतिवर्ष की भांति नए साल के पहले दिन मां शाकुंभरी देवी मंदिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.