मंदसौर, जनवरी 1 -- नए साल के जश्न के बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर में देर रात हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया जहां उन्हें घटनास्थल से एक बंदूक और एक चाकू मिला है। पुलिस ने कुछ CCTV भी जप्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस व्यापारिक लेन-देन और आपसी रंजिश सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।क्या है पूरी घटना? मंदसौर शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में 31 दिसंबर जहां एक और नए साल का जश्न चल रहा था और इसी बीच शहर के व्यस्ततम इलाके में गोलीकांड की घटना से पूरा शहर दहल उठा। बताया गया है कि व्यपारिक लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। म...