नई दिल्ली, जनवरी 2 -- रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रूसी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि खेरसोन क्षेत्र में नव वर्ष समारोह के दौरान यूक्रेनी ड्रोन द्वारा एक कैफे और एक होटल पर हमले में एक बच्चे सहित कम से कम 24 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह हमला 2026 की सुबह तड़के हुआ और उस स्थान को निशाना बनाया गया जहां नागरिक नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। यह घटना ऐसे समय हुई जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन तनाव लगातार बढ़ रहा है। रूस द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय प्रमुख व्लादिमीर साल्दो ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि काला सागर तट पर स्थित रिसॉर्ट कस्बे खोरली में एक कैफे और होटल को निशाना बनाते हुए तीन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.