रांची, जनवरी 2 -- रांची। रांची में नए साल 2026 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई। साल के पहले दिन शहर के सरकारी अस्पतालों समेत निजी अस्पतालों में आधी रात से सुबह तक कई नवजातों ने जन्म लिया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में कुल 14 बच्चों का जन्म दर्ज किया गया, जिनमें 9 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। साल के पहले दिन बच्चों कि किलकारियों से परिवार में खुशी का माहौल था। मौके पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवजातों की किलकारियों से अस्पताल परिसर में नए साल की खुशी देख्री गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.