एटा, अप्रैल 1 -- एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना में मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए विधायक माहरा के साथ किसान मुख्यमंत्री से मिले। नए सर्किल रेट से जमीन का मुआवजा देने के लिए की मांग की। मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने नए रेट से पैसा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना है कि इस जमीन पर तीन से चार फसलें उगा रहे हैं। बुधवार को मारहरा क्षेत्र के किसान विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे। हम सभी लोग इस जमीन पर तीन से चार फसलें उगा रहे हैं। 16 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां से यह नई रेल लाइन गुजरेगी। सभी गांव में कुल मिलाकर 112 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इन किसानों को वर्ष 2023 के सर्किल रेट से पैसा दिया जा रहा था। किसानों का कहना है कि इस क्षेत...