एटा, मार्च 30 -- एटा-कासगंज ब्रॉडगेज नई रेल लाइन परियोजना में मुआवजा राशि बढ़ाने को लेकर किसान हाईकोर्ट में पहुंच गए। किसानों की मांग पर सुनवाई कर हाईकोर्ट ने डीएम एटा के लिए निर्देश जारी किए है। किसानों को सुनने के लिए कहा गया है। इस सुनवाई के बाद फिर से हाईकोर्ट में रिपोर्ट भेजी जाएगी। किसान नए सर्किट रेट के हिसाब से पैसा मांग रहे है। एटा जिले के अंदर एटा-कासगंज रेलवे लाइन के रास्ते में आने वाली निजी और सरकारी जमीनों का सटीक मूल्यांकन राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग और नलकूप विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम पूरा कर लिया है। एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना के तहत जिले के कुल 16 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां से यह नई रेल लाइन गुजरेगी। सभी गांव में कुल मिलाकर 112 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.