नए सर्किल रेट के बाद जिले में भूमि व मकान खरीदना लोगों के लिए हुआ महंगा
मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा भूमि एवं संपत्ति के निबंधन के लिए सर्किल रेट में बड़ी बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार से जिले में नई दरों पर निबंधन कार्य शुरू हो गया। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट को 1.6 गुना तथा शहरी एवं पेरिफेरल क्षेत्रों में दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में एमवीआर में स्वत: पांच प्रतिशत की वृद्धि भी होगी। जिला अवर निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नई दरों के आधार पर दस्तावेजों का निबंधन किया गया। निबंधन कार्यालय के पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि विभागीय अधिसूचना के अनुरूप नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सभी निबंधन कार्यालयों को संशोधित एमवीआर के अनुसार शुल्क निर्धारण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.