रिषिकेष, नवम्बर 23 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में अठूरवाला संघर्ष समिति का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौजूदा सर्किल रेट के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग दोहराई। रविवार को अठूरवाला स्थित धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मुआवज़े में किसी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जमीन लोगों की आजीविका से जुड़ी है, इसलिए भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि ग्रामीणों की चिंता दूर हो सके। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत सजवान ने कहा कि कम दर पर भूमि अधिग्रहण ग्रामीणों के भविष्य के साथ समझौता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.