लोहरदगा, अप्रैल 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला मुख्यालय में नव निर्मित समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का विधिवत स्थानांतरण बुधवार को किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जहां पुजारियों और पाहन द्वारा विधिपूर्वक हवन और पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने नए भवन में प्रवेश कर कार्यारंभ किया। अधिकारियों ने इसे जिले के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उपायुक्त यह भी पढ़ें- तीन साल से एक ही जगह जमे लिपिकों का होगा स्थानांतरण संदीप कुमार मीना ने अपने संबोधन में कहा कि न...