रायबरेली, मार्च 24 -- जगतपुर, संवाददाता। 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र से स्मार्ट क्लास शुरू होगी। इसके लिए विद्यालयों को इनवर्टर व बैटरी के लिए 38000 का धन प्रति विद्यालय के हिसाब से भेजा गया है। ये क्लासें एलईडी के माध्यम से शुरू की जाएगी। बच्चों को स्मार्ट क्लास परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 5000 बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर पढ़ाया जाएगा। जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर आगे बढ़ सकेंगे। सरकार द्वारा एलईडी एक वर्ष पूर्व विद्यालय को उपलब्ध करा दी गई थी। इनवर्टर न होने की वजह से स्मार्ट क्लास की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। जिसको शिक्षा विभाग द्वारा 19 विद्यालयों को 38000 प्रति विद्यालय धन भेज कर खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे नए शिक्षण सत्र में बच्चों को एलईडी के माध्यम से स्मार्ट क्लास का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.