भदोही, जुलाई 31 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के विद्यार्थियों, कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर में नए सत्र से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीजेएमसी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को पत्रकारिता, जनसंचार और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। यह पहल उन्हें सफल कॅरिअर के लिए तैयार करेगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। बीजेएमसी पाठ्यक्रम में पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे विषय शामिल हैं। इसमें डिजिट...