जमशेदपुर, मार्च 20 -- सरकारी और सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी नए सत्र से नए सिलेबस के अनुरूप पढ़ाई करेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने सिलेबस में बदलाव कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम उठाया है। परिषद की ओर से स्कूलों को जारी एडवाइजरी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नौवीं के पूरे सिलेबस और पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है, ताकि शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, आकर्षक और भविष्य की जरूरतों के अनुकूल बनाया जा सके। वर्तमान में कक्षा पहली से आठवीं तक की नई किताबें प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में पहले से ही उपलब्ध करा दी गई हैं।नौवीं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.