उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा के छात्रों को इस बार परेशान होने की जरूरत नहीं हैं छात्रों के हाथ नए सत्र के पहले किताबें हाथ लगेगी। कुछ पुस्तकों को छोड़कर एनसीईआरटी की शेष पुस्तकें बाजार में आ चुकी हैं। 1.98 लाख विद्यार्थियों लाभान्वित होंगे। अप्रैल से नए सत्र की पढाई में विद्यार्थियों को पहले दिन ही नई पुस्तकें मिल जाएंगी। एनसीईआरटी की पूरी किताबों का सेट के दाम 393 से लेकर 458 रुपये हैं। वहीं निजी प्रकाशकों की किताबों का सेट दो हजार से ज्यादा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि टेक्स्टबुक प्रकाश संघ ने बताया है कि मुद्रकों ने 36 विषयों की 70 किताबें छापकर बाजारों में उपलब्ध करा दी हैं। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित स्कूलों के कक्षा नौ से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को यह पुस्तक व्यवस्था तैयार...