रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में जिला सभागार में निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की बैठक हुई। शुक्रवार को बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत पात्र बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रवेश देने और प्रवेश व शिक्षण शुल्क के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि छात्रों के गणवेश में अनावश्यक बदलाव न किया जाए और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। उन्होंने स्कूल वाहनों की नियमित जांच, चालक-परिचालकों सहित पूरे स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने तथा स्कूल परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर...