लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में परिषदीय स्कूल गर्मियों में पांच घंटे ही संचालित होंगे। कोरोना से पहले गर्मियों में स्कूल पांच घंटे का ही होता था लेकिन कोरोना के दौरान लगातार बन्दी के कारण कोर्स पिछड़ने की वजह से जाड़ा-गर्मी दोनों सीजन में स्कूलों का समय 6 घंटे कर दिया गया था। इस बीच प्रचंड गर्मी में भरी दुपहरिया में 2 बजे छुट्टी होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव और अभिभावकों के बढ़ते दबावों को देखते हुए सरकार एक बार फिर से गर्मियों में स्कूलों का समय पांच घंटे करने के लिए सैद्धान्तिक रूप से सहमत हो गई है।आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम में भी सर्दियों में 6 घंटे एवं गर्मियों में 5 घंटे तक स्कूलों को खोले जाने के नियम हैं। ऐसे में अब बेसिक शिक्षा विभाग में पूर्व की तरह स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.