संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। जिले में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं का संचालन नए सत्र से शुरू होने में पेंच फंस गया है। वजह यह है कि प्रशासन की ओर से अस्थायी तौर पर कक्षा संचालन के लिए सुझाए गए डॉयट भवन को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अनुपयुक्त करार दिया है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय के लिए आवंटित जमीन को समतल न होना बताया है। वैसे केंद्रीय विद्यालय के कक्षा संचालन के लिए फिलहाल जनपद में कोई दूसरा कारगर भवन दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि गंभीर डीएम आलोक कुमार की पूरी कोशिश है कि कक्षा संचालन की व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ में केंद्रीय विद्यालय के लिए चिन्हित जमीन भी समतल हो। जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं के संचलन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संतकबीरनगर के 17 कमरे उपलब्ध कराए जाने का प्...