समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- समस्तीपुर। नये सत्र में 6 से 14 आयु के बच्चों को निकट के प्राथमिक /प्रारंभिक विद्यालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने के लिए जिले में अभियान शुरू किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर अभियान को सफल बनाने की कवायद शुरू है। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए विभिन्न के बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। विभाग ने यह जिम्मेदारी डीएम, डीईओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा को मुख्य रूप से दी है। जिन प्रमुख बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है, उनके तहत ऐसे सभी बच्चे जिन्होंने 6 वर्ष की आयु पूरी कर ली है अथवा अगले 6 माह में 6 वर्ष पूरा कर लेंगे, को उनके पोषक क्षेत्र के विद्यालय में कक्षा 1 में नामांकन सुनिश्चित कराना है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार स्थानीय प्राधिकार (पंचायत के मुखिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.