गौरीगंज, फरवरी 17 -- अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को अब कक्षा आठ के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। नए शैक्षिक सत्र से छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय परिसर में रहकर ही कक्षा 12 तक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। वर्तमान में भेटुआ ब्लॉक में केजीवीबी में इंटर तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं तथा छात्रावास की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध है। वहीं मुसाफिरखाना और जगदीशपुर ब्लॉकों में छात्रावास की सुविधा है, जहां रहकर छात्राएं नजदीकी इंटर कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसके अतिरिक्त भादर, संग्रामपुर, गौरीगंज, बहादुरपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ ब्लॉकों में अकादमिक ब्लॉक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.