लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- लखीमपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत धूमधाम से हुई। सभी बेसिक विद्यालयों में पहले दिन बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। शिक्षकों ने परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर और मिठाई खिलाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय परिसरों को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की मालाओं और स्वागत द्वारों से सजाया गया। प्रत्येक स्कूल में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों को उपहार वितरित किए गए। प्रधानाचार्यों ने भाषण देकर बच्चों को नए सत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों की भी भीड़ रही, जो अपने बच्चों के स्वागत की भव्यता से गदगद दिखे। इस पहल से बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह और खुशी का संचार हुआ। छोटे-छोटे बच्चे डरे हुए नजर न आकर उत्साहित दिखे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे सराह...