शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत होते ही शहर की किताबों की दुकानों पर शुक्रवार को भी भारी भीड़ देखने को मिली। सामान्यतः शुक्रवार को अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन छात्रों और अभिभावकों की जरूरत को देखते हुए कई दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। सुबह से ही बच्चे और अभिभावक अपने-अपने स्कूल के सिलेबस के अनुसार किताबें खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचते रहे, जिससे दिनभर भीड़ का माहौल बना रहा। इस बीच कक्षा 9 के सीबीएसई बोर्ड की किताबें उपलब्ध न होने से छात्र और अभिभावक खासे परेशान नजर आए। कई लोगों ने बताया कि वे एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटक रहे हैं, लेकिन किताबें नहीं मिल पा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई में देरी के चलते कुछ किताबों की कमी बनी हुई है, जिसे जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.