रामपुर, अप्रैल 20 -- टांडा। सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यारम्भ के नवीन सत्र के उपलब्ध में विद्यालय परिसर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आह्वान किया गया। विधिवत मंत्रोच्चार के बाद हवन को सम्पन्न कराया गया। हवन में छात्राओं अध्यापकों और विद्यालय प्रबंधन की और से हवन में आहुतियां दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंत्रोच्चरण के साथ हवन में आहुतियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशर्फीलाल सैनी, अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यापक हरि सिंह, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, विनीता, बबीता, पारुल, सच्ची, सुमन, शोभना, रजनी, मानसी, रूबी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...