लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार शहर के डायट के अलावा गोला के सीजीएनपीजी कालेज में बनाए गए सेंटर पर भी प्रवेश लिए जाएंगे। जेई, नीट, यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटों के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। डायट अभ्युदय कोचिंग सेंटर के अलावा गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में खोले गए अभ्युदय सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी 15 अप्रैल से 25 मई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र डायट अभ्युदय कोचिंग सेंटर, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी व केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज गोला से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.