नए सत्र के पहले दिन छात्रों को स्वागत हुआ
नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। दिनिश इंटरनेशनल प्री स्कूल गौर सौंदर्यम सोसाइटी में बुधवार को ग्रीष्मावकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्वागत किया गया। परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों, व अन्य साज सज्जा से सराबोर रहा। बच्चों के स्वागत के लिए विशेष रूप से आकर्षक टाइगर मैस्कॉट की व्यवस्था की गई, जिसे देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने मैस्कॉट के साथ खेलते हुए, नृत्य करते हुए और तस्वीरें खिंचवाकर पहले दिन का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत कर उन्हें नए सत्र के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टियों के बाद जिले के स्कूलों में रौनक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.