शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 16 से 20 मार्च तक आयोजित वार्षिक परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गई हैं। अब छात्रों और अभिभावकों की नजर रिपोर्ट कार्ड पर टिकी है, जिन्हें 30 मार्च तक वितरित कर दिया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले के 2700 से अधिक विद्यालयों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी स्कूलों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुईं। ईद और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में जुटेंगे और 30 मार्च तक हर हाल में रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 15 बीईओ को मूल्यांकन कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.