भागलपुर, अप्रैल 7 -- कहलगांव स्थित एनटीपीसी के डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा विधिवत यज्ञ आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति अर्पित कर सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। यज्ञ के उपरांत शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। प्राचार्य शिवानंद मिश्रा ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी तथा पिछले सत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.