सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मवींकला में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय अध्यक्ष यशपाल भाटिया, प्रबंधक अमर गुप्ता और विद्यालय प्रमुख मानसी टक्कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन किया गया। नए विद्यार्थियों को स्कूल के वातावरण से जोड़ने के लिए विभिन्न रोचक और रचनात्मक गतिविधियां भी कराई गईं, जिससे बच्चे सहज महसूस कर सकें। विद्यालय प्रमुख मानसी टक्कर ने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित पढ़ाई करने और स्कूल की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.