दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्लस टू जिला स्कूल के नए सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठा से नवम तक के छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने छात्रों को नए सत्र की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गई और उन्हें पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रेरित किया गया।नए सत्र में छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। साथ ही, छात्रों के लिए विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...