जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र का आगाज बुधवार से हो गया। जिले के विभिन्न परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं अन्य कान्वेंट स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जगह जगह स्कूलों में पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया और उन्हें पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के अपुसरों ने नामांकन अभियान चलाया गया। जागरूकता के लिए जगह जगह कैंप लगाकर नामांकन किया गया। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बक्शा ब्लाक के सदरूद्दीनपुर में नामांकन अभियान चलाकर 25 नए बच्चों का प्रवेश कराया। उन्हें पाठ्य सामग्री भी दी गई।जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अध्यापकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प...