मथुरा, अप्रैल 1 -- वृंदावन, गोशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारम्भ उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में हवन-पूजन के साथ किया गया। सत्र के प्रथम दिन विद्यालय परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने नवीन सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया सत्र नए संकल्प, नई ऊर्जा एवं नए लक्ष्य के साथ प्रारम्भ करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक हवन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुदेश त्रिपाठी, ललित गौतम, रविन्द्र सिंह, मनोज वार्ष्णेय, कौशल किशोर भट्ट, अवधेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.