नए श्रम संहिताओं विषय पर एक जागरुकता सत्र का आयोजन
हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को नए श्रम संहिताओं विषय पर एक जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हजारीबाग, आरके भुइयां द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भुइयां ने इआइसीएस, डीलिंग एग्जीक्यूटिव्स, ठेकेदारों एवं विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर नए श्रम कानूनों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। सत्र में वैधानिक अनुपालन, वेतन भुगतान, आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा नियोक्ताओं एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह जागरुकता सत्र सभी हितधारकों के लिए नए श्रम ढांचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.