लखनऊ, अप्रैल 10 -- केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल ने महामंत्री बीसी शर्मा के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया। मांग की गई कि नए श्रम कानून वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाली, फ्रीज डीए की तीनों किस्तों में भूगतान, पे कमीशन शीघ्र लागू करने, रेल आवासों की मरम्मत व नए आवासों का निर्माण, 12 घंटे की ड्यूटी समाप्त की जाए। मंडल मंत्री अवधेश दुबे,कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष निगम, सहायक मंडल मंत्री राधिका राठौर, राधिका सक्सेना, सविता मल्होत्रा, हरजिंदर सिंह, पूनम गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...