मेरठ, फरवरी 13 -- दौराला। दौराला शुगर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार को श्रमिक यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिता कानून के विरोध में कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने पुराने कानून बहाल करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने मैनेजमेंट को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। यूनियन अध्यक्ष मेघ सिंह धामा के नेतृत्व में श्रमिकों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने लागू किए गए नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन का संचालन करते हुए यूनियन मंत्री उपेंद्र कुमार ने श्रम संहिताओं को तत्काल निरस्त करने तथा पुरानेश्रम कानूनों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। श्रमिकों ने हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.