सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बुधवार से जनपद के सभी परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ होने जा रहा है। नए सत्र के पहले दिन को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। विद्यालयों में साफ-सफाई, कक्षाओं की सजावट, परिसर की व्यवस्था तथा बच्चों के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, ताकि छात्र-छात्राओं को पहले दिन से ही बेहतर और प्रेरणादायक माहौल मिल सके।नए सत्र के साथ ही स्कूल चलो अभियान को भी प्रभावी ढंग से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यालयों द्वारा रैलियां निकालकर अभिभावकों और आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यालय स्तर पर नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.