जमशेदपुर, मार्च 25 -- कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्षों से पटरी से उतरे शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लंबे समय तक स्थायी कुलपति का पद रिक्त होने के कारण स्नातक, पीजी और एलएलबी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के सत्र एक-एक साल तक पिछड़ गए थे। इसे देखते हुए वर्तमान कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने परीक्षा विभाग को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने तक सभी लंबित परीक्षाओं और परिणामों को निपटाकर कैलेंडर को दुरुस्त किया जाए। विश्वविद्यालय की इस नई कार्ययोजना के तहत अब परीक्षाओं के आयोजन के मात्र 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी करने की कवायद शुरू की गई है। हाल ही में इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, जहां एलएलबी के दो अलग-अलग सत्रों (2024-27 और 2025-28) के लिए प्...