छपरा, अप्रैल 12 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। उसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविचंद्र प्रकाश दास के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र के गांवों में घर घर पहुंचने का अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक पिंटू रंजन प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान अभिभावकों से मुलाकात की गयी और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षा के महत्व, सरकारी सुविधाओं, मुफ्त शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा बेहतर भविष्य के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि माध्यमिक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्यालय प्रशासन ने यह सक्रिय कदम उठाया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.