गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज तालकंदला में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार को फैकल्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र उपाध्याय ने की। प्राचार्य ने बताया कि 6 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज परिवार में शामिल नए सहायक आचार्य डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिलीप राव, डॉ. अमित श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस अवसर मुख्य रूप से डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. मांगलिका त्रिपाठी, प्रगति यादव, चन्दा यादव, राहुल यादव और अनुपम प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एकेडमिक काउंसिल : महत्वपूर्ण प्रस्तावों और पाठ्यक्रमों के ऑर्डिनेंस पर लगेगी मुहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...