रुडकी, अप्रैल 1 -- नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही बुधवार को नगर और आसपास के स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आई। कई दिनों बाद विद्यालय परिसरों में बच्चों की चहल-पहल, हंसी-खुशी और आवाजाही से माहौल नजर आया। नई कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। खासकर छोटे बच्चों में नई किताबों, नई कक्षा और नए साथियों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। सरकारी विद्यालयों में पहले दिन बच्चों को नई कक्षाओं की किताबें वितरित की गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय-सारिणी की जानकारी दी और नए सत्र की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक बातें समझाईं। इसके साथ ही नए प्रवेश की प्रक्रिया भी दिनभर चलती रही। कई अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए स्कूल पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...